वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर एंड कंपनी को नहीं मिला भारत का वीजा

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

वल्र्ड कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान की टीम को भारत का वीजा नहीं मिला है। चूंकि विश्वकप भारत में ही हो रहा है और पाक खिलाडिय़ों को वीजा न मिलने से उनकी टेंशन काफी बढ़ गई है।

यही नहीं, वीजा न मिलने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दुबई जाकर खिलाडिय़ों के साथ कैंप लगाने का प्लान भी कैंसिल हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने करीब हफ्ता भर पहले भारत में होने वाले विश्व कप के लिए वीजा के लिए अप्लाई किया था, मगर अभी तक भारत सरकार से इसके लिए मंजूरी नहीं मिली है।

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट का प्लान था कि उनके सभी खिलाड़ी प्री-वल्र्ड कप कैंप के लिए दुबई जाएंगे। इसके बाद वे हैदराबाद की फ्लाइट पकड़ेंगे, लेकिन अब यह प्लान ही रद्द हो गया है। हाल ही में एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था।

साथ ही फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत एशिया चैंपियन बना था। अब चूंकि विश्व कप भारत में ही हो रहा है, तो भारत के पास 2011 के बाद फिर से एक बार वल्र्ड कप घर में जीतने का मौका है।

बता दें कि विश्व कप में खेलने वाली बाकी टीमों को वीजा की मंजूरी मिल चुकी है। सिर्फ पाकिस्तान ही बचा है, जिसे अभी तक भारत सरकार ने वीजा की मंजूरी नहीं दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...