हिमाचल प्रदेश भाजपा उच्च कमान ने दी पी एन चटवाल को प्रदेश प्रवक्ता की कमान

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

अखिल भारतीय वाल्मीकि महा सभा पंजीकृत नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन महासचिव पी एन चटवाल (हि.प्र.) को भाजपा हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति मोर्चा मे उनकी ईमानदारी और पार्टी के प्रति वफादारी को देखते हुये एस सी मोर्चा मे प्रदेश प्रवक्ता की जुम्मेवारी सौंपी है।

पी एन चटवाल पिछले 33 वर्षो से पार्टी मे निस्वार्थ भाव से सेवा मे लगे है। चटवाल ने राजनीति में शुरुआत बूथ अध्यक्ष से की और मंडल में युवा मोर्चा में जनरल सेक्रेटरी रहे हैं। उसके बाद ज़ब भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित जाति मोर्चा बना उसमें पहली बार उनको जिला कांगड़ा का महामंत्री बनाया गया।

उसके बाद प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश सचिव रहे हैं। उसके बाद तीन बार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। जम्मू कश्मीर से लेकर कई राज्यों में चुनाव प्रभारी रहे हैं। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में गुर्जर बकरवाल और अनुसूचित जाति के लोगों को हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी में जोड़ा।

जिससे प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भारत सरकार में उनकी उपलब्धियां को देखते हुए उन्हें पद देने की घोषणा की थी। पर किन्हीं कारण वंश से चटवाल बीमार हो गए और वह कुछ समय तक पार्टी से कटे रहे और जिसका खम्याजा यह भुगतना पड़ा की 10 साल वह पार्टी में बिना पद के काम करते रहे उनका कार्य को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस बार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रवक्ता बनाया गया।

दो बार पंजाब सरकार ने उन्हें वाल्मीकि तीर्थ के मंदिर निर्माण के उपलक्ष में जब मंदिर का नींव पत्थर रखा तब भी उन्हें पंजाब सरकार ने दो बार स्टेट गेस्ट घोषित किया था। ऐसी बहुत सारी उपलब्धियां है। पी एन चटवाल को अभी हाल ही के विधानसभा चुनाव में कांगड़ा चंबा में जितने भी प्रवासी आए थे, उनकी व्यवस्था के लिए जुम्मेवारी दी थी।

इसके अलावा विधानसभा चुनाव में मंडल में कुछ मन मुटाप होने के कारण मंडल धर्मशाला की पूरी कमान उन्हें सौंप गई थी और उस कार्य को चटवाल ने बेखूबी से निभाया था। अब अनुसूचित जाति वर्ग चटवाल से यही मांग कर रहा है कि अब आप पार्टी में एक उच्च पद पर हैं और समाज के लिए जितना हो सके अच्छा कार्य करने की कोशिश करें ताकि समाज में पिछड़े लोगो को आगे लाया जा सके।

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा ने हिमाचल भाजपा हाईकमान का धन्यवाद किया और चटवाल को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...