13 दिन गुजर बीत जाने के बावजूद सऊदी अरब से भारत नहीं पहुंचा “लालमन” का शव

--Advertisement--

मंडी, 23 सितंबर – अजय सूर्या

13 दिन बीत जाने के बाद भी हिमाचल प्रदेश की बल्ह घाटी के लाल मन का शव भारत नहीं पहुंचा है। शोकाकुल परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन शव के घर पहुंचने के इंतजार में हैं। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि परिवार को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

बल्ह उपमंडल के जड़ोली गांव निवासी 49 वर्षीय लालमन की सउदी अरब में 10 सितंबर को मौत हो गई थी। मृतक सऊदी अरब में बीते 6 वर्षों से एक कंपनी में बतौर मैकेनिक कार्यरत था। लेकिन परिवार वालों को लालमन की मौत की सूचना कंपनी प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई, बल्कि लालमन के एक साथी ने फोन पर परिवार को सूचित किया।

बताया कि हार्ट अटैक के कारण 10 सितंबर को लालमन की मौत हो चुकी है। परिजनों में इस बात को लेकर नाराजगी है की कंपनी प्रबंधन मौत की खबर छुपाने के साथ ही शव को भी घर नहीं भेज रहा है।

लालमन के बेटे मुकेश ने प्रशासन, प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि शव को जल्द से जल्द भारत वापिस लाया जाए। लालमन के परिवार में दो बेटे, पत्नी व बूढ़ी मां है। लालमन के निधन की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शव के भारत न पहुंचने से परिजन और ज्यादा परेशान हैं।

वहीं, डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि इस संदर्भ में केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि शव को भारत लाने की सारी प्रक्रिया केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा ही की जानी है। प्रशासन इस विषय पर पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है और शव को भारत लाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...