फर्जी हाजिरी लगा सरकारी पैसा डकारने का आरोप, पूर्व प्रधान-सचिव पर केस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा की दो पंचायतों में श्रमिक की फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी पैसा डकारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व पंचायत प्रधान, सचिव और मेट की मिलीभगत से यह सब हुआ है। आरटीआई के तहत ली गई सूचना में यह खुलासा हुआ है। सदर थाना चंबा में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने बताया कि विकास खंड मैहला के चड़ी निवासी श्रमिक की एक ही समय में पंचायत चड़ी में मद मनरेगा के निर्माण कार्य और पंचायत मैहला में मद 13वां वित्तायोग के निर्माण कार्य पर हाजिरी लगाकर डबल राशि का भुगतान किया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि चड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान ने श्रमिक को मनरेगा मद के तहत चेक बांध के निर्माण कार्य में 1 से 15 सितंबर 2012 तक हाजिर दिखाकर दस दिन का काम करवाया है। उसे 130 रुपये प्रतिदिन की दर से 1300 रुपये का भुगतान किया गया है।

उक्त मस्टररोल की राशि को तत्कालीन प्रधान ने ही मुहर और हस्ताक्षर से प्रमाणित और पारित भी किया। इसी के आधार पर श्रमिक को भुगतान किया गया। यह कार्य मनरेगा अधिनियम 2005 के अनुसार सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरा करने के बाद करवाया गया है।

इसी श्रमिक को मैहला पंचायत के पूर्व प्रधान और सचिव ने खेल मैदान और चहारदीवारी के मस्टररोल में 6 से 30 सितंबर 2012 तक उसे 25 दिन का काम करवाया और 130 रुपये के हिसाब से 3250 रुपये की राशि का भुगतान किया।

मस्टररोल की राशि को तत्कालीन प्रधान ने मुहर और हस्ताक्षर से प्रमाणित और पारित भी किया। इसके बाद तत्कालीन सचिव ने मेट के नाम चेक काटकर दिया। मेट ने अपने स्तर पर श्रमिक को 3250 रुपये मस्टररोल पर लगी हाजिरियों के आधार पर मस्टररोल पर हस्ताक्षर लेकर भुगतान कर दिया। शिकायतकर्ता ने पूर्व प्रधान, सचिव और मेट के खिलाफ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

पुलिस अधीक्षक के बोल

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पूर्व पंचायत प्रधान समेत अन्य के खिलाफ शिकायत पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पूर्व प्रधान के बोल

मैहला के पूर्व प्रधान उमेश कुमार ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। यदि शिकायत दर्ज होनी है तो दोनों पंचायतों के प्रधानों पर होनी चाहिए। कहा कि द्वेष भावना से उन्हें केस में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...