हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत लगमन्वी पंचायत के गांव मन्वी में ट्रांसफार्मर से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दो सगे भाइयों ने दो अलग-अलग परिवारों पर हमला किया और धमकाया।
हिमखबर – डेस्क
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत मनवीं गांव में दो सगे भाइयों पर ट्रांसफार्मर से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मनवीं गांव के निवासी हरीश कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के दो भाइयों ने किराये के मकान में रह रहे प्रवासियों के कमरे में जाकर उनको बुरी तरह से पीटा। इस दौरान उनका घर और रसोई का सामान भी तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

