हिमाचल: प्रेम के जाल में फंसा कर मौत के घाट उतारी प्रवासी महिला, दोस्ती कर घर से भगाया, सुनसान एरिया में फेंकी लाश

--Advertisement--

अंब में बिहार के दो युवकों ने दोस्ती कर घर से भगाया, हत्या कर सुनसान एरिया में फेंकी लाश

ऊना – अमित शर्मा

अंब निवासी प्रवासी महिला पर प्रेम प्रसंग का भूत मौत का काल बन गया। मौजमस्ती के चक्कर में अंधी महिला ने अपने पति व दो बच्चों को छोड़ अपनी जान पहचान के बिहार के ही दो प्रवासी युवकों के साथ दोस्ती कर उनके साथ जीने मरने के सपने संजो लिए, लेकिन यह सपने उसका काल बन गए।

प्रवासी महिला अपने परिवार के साथ अंब में एक ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करती थी। बिहार के दो युवकों से दोस्ती के बाद तीनों चार सितंबर को अंब से पंजाब की ओर निकल गए। एक-दो दिन तक वापस घर न पहुंचने के बाद उसके पति ने गुमशुदगी की शिकायत थाना अंब में दर्ज करवा दी।

अंब पुलिस ने उसके बाद पंजाब पुलिस के साथ संपर्क कर महिला को ढूंढने के लिए जाल बिछा रखा था, लेकिन प्रवासी लडक़ों जमशेद अंसारी (19) व मोहम्मद अली (25) निवासी बिहार ने उन्हें करीब एक सप्ताह तक इधर-उधर रखने के बाद उसका मर्डर कर लाश को एकांत जगह फेंक दिया। उक्त घटना के वाद दोनों प्रवासी भागने के फिराक में थे, लेकिन पंजाब पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

एसएचओ गौरव भारद्वाज के बोल

एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि प्रवासी मृत महिला का थाना में कोई पंजीकरण नहीं है। यह जहां भी मजदूरी मिल जाएं, वहीं पर काम करते थे। मृत महिला दो बच्चों की माता थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...