पुलिस को देखकर भागा युवक, 108.24 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

जिला पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 108.24 ग्राम चरस बरामद की है।जानकारी के अनुसार पुलिस टीम मटौर क्षेत्र में रूटीन चैकिंग पर थी। इसी दौरान मटौर में खंडेश्वरी मंदिर के पीछे श्मशान घाट में एक युवक को बैठा देखा, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं।

युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और जब पुलिस टीम ने उस व्यक्ति से उसका परिचय पूछा कि वह वहां क्यों बैठा है, तो उसके पास कोई उचित जवाब नहीं था। पुलिस दल ने तुरंत उसकी व्यक्तिगत तलाशी लेने के लिए एसडीपीओ कांगड़ा को बुलाया।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 108.24 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी की पहचान सावन कुमार (27) , पुत्र गोग्गी, निवासी गांव बलधार, तहसील नगरोटा बगवां, कांगड़ा के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...