चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी व सोने के 109 ग्राम आभूषण बरामद

--Advertisement--

बिलासपुर, 13  सितंबर – सुभाष चंदेल

बरमाणा पुलिस ने खारसी पुलिस चौकी के तहत मलोखर गांव में चार दिन पहले हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इन आरोपियों से चांदी व सोने के 109 ग्राम आभूषण बरामद किए है। इन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया गया है। आरोपियों की पहचान अजय पुत्र मदन और हैप्पी पुत्र संजू निवासी संदौली जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

बता दें कि गत आठ सितंबर को खारसी पुलिस चौकी के तहत मलोखर गांव में शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में देवेंद्र निवासी  चढाऊ व गोकुल निवासी मलोखर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

एएसपी शिव कुमार चौधरी के बोल 

उधर, एएसपी शिव कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आठ सितंबर को चढाऊ, छकोह तथा मलोखर गांव में हुई चोरी की घटना को लेकर बरमाणा थाना एसएचओ रूपलाल कथनिया को तुरंत एक दक्ष टीम बनाकर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर सुराग निकालने के आदेश दिए।

एएसपी ने बताया कि घटना को उजागर करने के लिए कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला गया। टीम द्वारा उपलब्ध कराए गए फुटेज की सूचना पर आरोपियों का सुराग लगा।जिसमें अजय पुत्र मदन और हैप्पी पुत्र संजू निवासी संदोली को गिरफ्तार किया हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में पंचायती राज चुनावों के लिए दो दिन में 12,548 नामांकन दाखिल

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों...

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...