अब फौजी जवान गिरफ्तार, खुफिया एजेंसी ISI को भेजी थी पालमपुर के योल आर्मी कैंट की फोटो-नक्शा

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित आर्मी योल कैंट की खुफिया जानकारी पाकिस्तान की एंजेसी आईएसआई को भेजने के मामले में पंजाब पुलिस ने एक फौजी को गिरफ्तार किया है. इससे पहले, पंजाब के पटियाला जेल में बंद आईएसआई के एजेंट अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया गया था.

उसी से ये सारी जानकारी सामने आई थी. अब अमरीक सिंह के साथी फौजी जवान मनप्रीत सिंह को पुलिस ने अरेस्ट किया है. मनप्रीत सिंह की गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश से हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मनप्रीत सिंह ने ही अमरीक सिंह को पालमपुर के योल आर्मी कैंट के सभी नक्शे मुहैया करवाए थे.

इसके बाद अमरीक सिंह ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को 140 पन्नों की पीडीएफ फाइल भेजी थी. मनप्रीत सिंह पहले पटियाला पोस्टेड था. उसके बाद वह पठानकोट पोस्टेड रहा और मौजूदा समय में वह मध्य प्रदेश तैनात है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो मनप्रीत सिंह को जब पता चला कि अमरीक सिंह की पोल खुल चुकी है तो वह छुट्टी लेकर हिमाचल भाग गया था. पुलिस ने टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से उसे हिमाचल से काबू किया है. पटियाला पुलिस फौजी मनप्रीत सिंह को लेकर पटियाला पहुंच रही है. फौजी मनप्रीत सिंह से बड़े खुलासे हो सकते हैं.

क्या है मामला

बता दें कि पटियाल जेल में बंद नशा तस्कर के मोबाइल से पुलिस को भारतीय सेना से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज मिले थे. इस दौरान पता चला कि नशा तस्कर अमरीक सिंह को पाकिस्तानी खुफिया एंजेसी ने हथियार भी भेजे थे. अमरीक सिंह ने हिमाचल के पालमपुर स्थित योल आर्मी कैंट के नक्शे और तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थी. इसी मामले में अब एक और गिरफ्तारी हुई है और भारतीय सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है.

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...