एटीएम कार्ड बदल कर महिला से लाखों उड़ाने वाले दो गिरफ्तार

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

मारंडा में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से एक लाख उड़ाने वाले दो शातिरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले में अन्य की तलाश जारी है। शातिरों ने जून, 2023 में इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जून में मारंडा के एक एटीएम में एक व्यक्ति पैसे निकालने आया था। इस पर उसके पैसे नहीं निकल रहे थे। यह देख वहां से पहले ही खड़े शातिरों ने व्यक्ति से एटीएम कार्ड लिया और उसे बदल दिया। इस बीच दूसरा एटीएम कार्ड भी न चलने पर शातिर व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर वहां से निकल गए।

बाद में उन्होंने व्यक्ति के एटीएम कार्ड से एक लाख रुपये निकाल लिए। इसका पता चलते ही व्यक्ति ने इसकी शिकात बैंक प्रबंधन और पुलिस में की। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरु कर दी।

इस पर पुलिस ने दो आरोपियों कृष्ण गांव व डाकखाना मसूदपुर हांसी जिला हिसार हरियाणा और राजेश वीपीओ बलंबा जिला रोहतक हरियाणा को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शातिरों से ठगी किए गए एक लाख रुपये को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस की मानें तो यह उत्तर भारत में एक अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है जो लोगों के पैसे उड़ाता है। इसमें अन्य शातिर भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

थाना प्रभारी के बोल

उधर, थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले में दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। जिनको न्यायालय में पेश किया जाएगा। कहा कि मामले में पुलिस को अभी अन्य लोगों की भी तलाश है। मामले की जांच जारी है।

डीएसपी पालमपुर के बोल

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि एटीएम में पैसे नहीं निकलते हैं तो भी वे सीधे वापस बैंक में आकर बात करें लेकिन लोग किसी भी अनजान व्यक्ति के पास अपना एटीएम कार्ड न दें और न ही अपनी पिन नंबर बताएं। इससे धोखाधड़़ी से बचा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फोरलेन निर्माण से बिगड़े हालात, सिहुवा में जलभराव का विधायक ने किया निरीक्षण

शाहपुर - नितिश पठानियां फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पहली...

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...