संगड़ाह : 5 दिनों से लापता “कपिल” का नहीं लगा कोई सुराग, शेयर कर ढूंढ़ने में करें मदद

--Advertisement--

संगड़ाह, 12 सितंबर – नरेश कुमार राधे

पुलिस थाना संगड़ाह के तहत आने वाली पुलिस चौकी नौहराधार तहसील के तलांगना गांव के 34 वर्षीय व्यक्ति पिछले चार-पांच दिनों से लापता है।

परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। रिश्तेदारों के घर भी ढूंढने का प्रयास किया मगर कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक के साथ अप्रिय घटना न घटी हो इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कपिल 8 सितंबर को घर से यह कहकर निकला था कि वह कांडों गांव जा रहा है। लेकिन वह शाम को वापस नहीं लौटा।

इसी कारण परिजनों ने फोटो शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से ढूंढने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बीते कल युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी नौहराधार में दर्ज कराई है।

चौकी प्रभारी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सूचना लेटर के माध्यम से पुलिस थाना संगडाह और एसपी कार्यालय नाहन को भी भेज दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...