हिमाचल के निगुलसरी में भयंकर लैंडस्लाइड, सेब से लदी गाड़ी पर गिरा पहाड़

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसरी में एक बार फिर से लैंडस्लाइड हुआ है। घटना में पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर गिरे और दो गाड़ियों लैंडस्लाइड की चपेट में आई गई।

ट्रक और पिकअप वाहन बड़े बड़े पत्थर गिरने से पूरी तर क्षतिग्रस्त हो गए हैं हालांकि, राहत की बात यह कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि इस प्वाइंट को लैंडस्लाइड के लिए बेहद खतनाक माना जाता है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह का यह मामला है। किन्नौर जिले के निगुलसरी के पास पहाड़ी से पत्थरों की बौछार हुई है। इस दौरान पत्थरों की चपेट में ट्रक और पिकअप वाहन आय़ा है। पिकअप में लोड सेब सड़क पर बिखर कर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

राहत की बात यह है कि गाड़ी सवार लैंडस्लाइड से पहले ही वाहन से उतर गए थे। इससे किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल, हाईवे को बहाल करने की कोशिश जारी है। मशीनरी मौके पर पहुंची है।

कनिष्ट अभियंता एनएच प्राधिकरण के बोल

सतीश जोशी कनिष्ट अभियंता एनएच प्राधिकरण ने बताया कि इस दौरान कई घंटो तक एनएच बंद रहा, जिसे बाद में एनएच प्राधिकरण द्वारा खोल दिया गया। सडक़ मार्ग बहाल होने के बाद सभी वाहनों की आवाज शुरू हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...