बिलासपुर के लुहणू में हुआ महिला वनडे क्रिकेट मैच, पंजाब ने हिमाचल को चार विकेट से किया पराजित

--Advertisement--

महिला सीनियर वर्ग अभ्यास मैच में पंजाब ने हिमाचल को हराया, हिमाचल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, निर्धारित 50 ओवर भी नहीं खेल पाई हिमाचल की टीम।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रही महिला सीनियर वर्ग अभ्यास मैच की एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हिमाचल व पंजाब के मध्य मैच खेला गया। हिमाचल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन यह निर्णय गलत साबित हुआ और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

50 ओवर भी नहीं खेल पाई हिमाचल की टीम

हिमाचल की टीम निर्धारित 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। पूरी टीम 44.5 ओवर में केवल 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें 18 रन अतिरिक्त थे। सुषमा वर्मा ने सबसे अधिक 45 रनों का योगदान दिया।वहीं, 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 40.1 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम ने 153 रन बनाए।

प्लेयर ऑफ द मैच रही पंजाब की अश्मिन कौर

प्लेयर ऑफ द मैच पंजाब की अश्मिन कौर को 47 रन बनाने के लिए मिला। इसी टीम की पलविंदर ने गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर चार विकेट हासिल किए। मैच में नवीन कुमार व अरविंद भंडारी ने अंपायर की भूमिका निभाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...