मणीमहेश यात्रा: बर्फ के बीच डल झील में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मणिमहेश की डल झील में श्रद्धालुओं ने बुधवार को जन्माष्टमी का छोटा शाही स्नान किया। इस दौरान झील श्रद्धालुओं से भरी रही । शाही स्नान का शुभ मुहूर्त आज बुधवार को शाम 3:38 बजे शुरू हुआ। श्रद्धालुओं के जत्थे विभिन्न पड़ावों में रुके हुए थे। वह सभी जत्थे बुधवार को स्नान करने के लिए डल झील में पहुंच गए।

डल झील के चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर होने से ठंड भी प्रचंड रही। श्रद्धालुओं की आस्था के आगे ठंड भी नहीं टिक पाई। भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु डल झील के ठंडे पानी में उतर गए। सुबह और शाम के समय डल झील के चारों तरफ ठंड की वजह से पानी जम जा रहा है। बर्फ गिरने से ठंड काफी बढ़ गई है, और तापमान भी नीचे गिर गया है।

बुधवार को छोटे शाही स्नान के उपरांत कुछ श्रद्धालुओं ने वापसी की, तो कुछ श्रद्धालु रात को रुकने के उपरांत वीरवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के उपरांत लौटें। अधिकतर श्रद्धालु जन्माष्टमी और राधाष्टमी की रात डल झील पर रुकना पसंद करते हैं। कुछ श्रद्धालु मणि के दर्शन करने के लिए भी यहां ठहरते हैं।

489 श्रद्धालुओं ने हेली टैक्सी में भरी उड़ान मणिमहेश यात्रा के दौरान जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं, वहीं हेली टैक्सी के जरिये भी श्रद्धालु जा रहे हैं। जन्माष्टमी का छोटा शाही स्नान करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु हेली टैक्सी से गौरीकुंड रवाना हुए।

जहां से श्रद्धालुओं ने डल झील तक यात्रा पैदल पूरी की। दिनभर में हुई 45 उड़ानों में 489 यात्रियों ने सफर किया। इसमें 264 श्रद्धालु भरमौर से गौरीकुंड के रवाना हुए, वहीं 225 श्रद्धालु गौरीकुंड से भरमौर पहुंचे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...