नाले में सेब फेंकने वाले बागबान को भरना होगा एक लाख जुर्माना, सडक़ बंद होने का हवाला देकर नाले में फेंकी थी फसल

--Advertisement--

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कार्रवाई सडक़ बंद होने का हवाला देकर नाले में फेंकी थी फसल

शिमला – नितिश पठानियां

सेब सीजन के पहले चरण में सडक़ बहाल न होने का हवाला देकर सेब नाले में फेंकने वाले बागवान पर कार्रवाई हुई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रोहड़ू क्षेत्र में सेब नाले में बहाने वाले बागबान पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यशवंत नाम के बागबान को नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर इसका भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जुलाई में भारी बारिश के बाद रोहड़ू के बलासन निवासी बागबान यशवंत ने अपना कुछ क्रेट में सेब साथ लगते नाले में फेंक दिया था। बाद में किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

तब बागबान ने कहा कि सडक़ बंद होने की वजह से सेब सड़ गया था। इसलिए उन्होंने सेब को नाले में फेंका है। सेब नाले में फेंकते वक्त किसी ने इसका वीडियो बना दिया, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल किया गया। तब मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भाजपा झूठ फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है।

बागबानी मंत्री के निर्देशों पर एसडीएम रोहड़ू ने इस मामले की जांच की और वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रोहड़ू में एफआईआर भी करवाई गई। अब इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...

मेडिकल ऑफिसर भर्ती के पर्सलैनिटी टैस्ट 1 जून से, HPPSC ने जारी किए 299 उम्मीदवारों के कॉल लैटर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं...