सेना में चालक की नौकरी देने के नाम पर ठगे 3.89 लाख

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के थाना गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने एंबुलेंस चालक पर सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 3.89 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दी शिकायत में थाना निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि चालक सागर वर्मा उर्फ लक्की ने उसे सेना में चालक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही उसे बताया कि इसके लिए कुछ पैसा लगेगा।

आरोपी एक फार्मा कंपनी में एंबुलेंस चलाता है। सागर वर्मा ने हरभजन सिंह से कहा कि उसके पिता सेना में सूबेदार हैं और वह उसे सेना में चालक की नौकरी दिला सकता है।

जिस पर हरभजन सिंह ने तीन लाख रुपये उसे नकद दिए और गूगल पे से 89,900 रुपये भेजे। आरोपी पिछले साल से ही उससे लगातार पैसा वसूल रहा है, लेकिन नौकरी के नाम पर आज तक कुछ नहीं हुआ।

हर बार उसे कभी सेना की जुराब तो कभी जूते और कभी नेम प्लेट भी देकर चला जाता था और उसके बदले में पैसा ले जाता रहा। अभी तक 3,89,900 रुपये ऐंठ चुका है। वह गरीब है और कर्ज लेकर उसने यह पैसा उसे दिया है।

उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...