कहा वन रक्षक के खाली पद भरे सरकार
धर्मशाला – हिमखबर – डेस्क
वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने वन मित्र की पॉलिसी से असहमति जताई है। वन वृत्त धर्मशाला संघ ने पूर्ण रूप से इसका विरोध किया है। संघ के प्रधान संदीप गुलेरिया ने कहा है कि वन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा जो वन मित्र की पॉलिसी बनाई जा रही है। जिसको अप्रूवल के लिए सरकार के पास भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विभाग को चाहिए कि प्रदेश में वनरक्षक के जो 300 पद खाली चले हुए हैं। प्रदेश सरकार उन पदों को यथाशीघ्र भरें। लेकिन प्रदेश सरकार अगर वन रक्षक के स्थान वन मित्र की भर्ती करेगी तो महासंघ इसका पुरजोर विरोध करेगा।
उन्होंने कहा कि वनरक्षक के पद के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ ना की जाए। संघ के प्रधान संदीप गुलरिया ने कहा कि काफी समय से विभाग में वनरक्षक और वन कर्मियों की भर्ती नहीं की जा रही है। जिससे कि विभाग में बहुत से पद खाली चले हुए हैं। उन्होंने इन खाली चले हुए पदों को जल्दी से जल्दी भरने की मांग सरकार से की है।

