खाकी ने 24 घंटों में दबोचे कांग्रेस नेता के भाई की हत्या के आरोपी

--Advertisement--

संगड़ाह, 16 अगस्त – नरेश कुमार राधे

सीएम सुक्खू के करीबी नेता बृजराज ठाकुर के भाई राजेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पू की सनसनीखेज हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है।

प्रभावशाली शख्स की हत्या के आरोपी महज 19 साल के शिलाई तहसील के जासवी गांव के लक्की व शिमला जिला की कुपवी तहसील के गौंठ गांव के सौरभ मांटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

डीएसपी के बोल

डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात में इस्तेमाल सौरभ के पिता की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर बुधवार को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। फ़िलहाल पुलिस ने अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

गौरतलब है कि बीती रात करीब 10:30 बजे मृतक के साले वारदात की सूचना मिली थी। हत्या की वारदात के बाद समूची हरिपुरधार घाटी में सनसनी फैली हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...