दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत

--Advertisement--

ग्राम पंचायत साई के चलोग गांव में बारिश से एक गरीब परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। बीती रात को हुई बारिश से एक कच्चे घर की दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई।

सोलन – रजनीश ठाकुर

ग्राम पंचायत साई के चलोग गांव में बारिश से एक गरीब परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। बीती रात को हुई बारिश से एक कच्चे घर की दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई।

तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को बारिश होने के कारण साई पंचायत के चलोग निवासी जगदीश के कच्चे मकान की पिछली दीवार गिर गई, जिसकी वजह से जगदीश का बेटा यादव (14) व उसकी भान्जी तमन्ना (21) की मिट्टी के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

तमन्ना पुत्री रणजीत गांव नाल (रामशहर) की रहने वाली है, जो अपने नौनिहाल आई हुई थी। प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर दोनों मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार रुपए की सहायता दी है। इसके साथ ही मकान के हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...