शहीद प्रमोद नेगी के नाम पर शिलाई के दो उच्च शिक्षण संस्थान का नामकरण

--Advertisement--

नाहन, 15 अगस्त – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जनपद के शिलाई के शहीद “प्रमोद नेगी” ने हाल ही में मां भारती की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। ऐसे, वीर बेटे को देश नमन करता है, शूरवीर बेटों की बदौलत हम देशवासी खुद को महफूज पाते हैं। शहीद प्रमोद नेगी का जन्मदिन 15 अगस्त को है, यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर है।

बता दे कि ईश्वर ने ऐसे बहादुर बेटे को देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही जन्म दिया। वहीं, क्षेत्रवासियों को विदित है कि शहीद प्रमोद नेगी का जन्मदिन 15 अगस्त को हैं तो इसी परिप्रेक्ष्य में वो चाहते है कि सरकार व प्रशासन इस मौके पर शहीद प्रमोद नेगी के नाम पर  शिलाई के किसी उच्च शिक्षण संस्थान का नाम रखा जाए।

सिरमौर की शिलाई विधानसभा से विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान मंत्री के पद पर काबिज हैं।  लिहाजा उम्मीद की जा रही है कि स्वतंत्रता दिवस व शहीद के जन्मदिन के अवसर पर सरकार वीर की शहादत को नमन करते हुए शहीद प्रमोद नेगी के नाम से शिलाई में बड़े संस्थान को खोलने का ऐलान करेगी। इससे वीर पुत्र को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी।

विदित रहे  कि शहीद प्रमोद नेगी शिलाई विधानसभा के ऐसे दूसरे बहादुर बेटे रहे हैं। जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इससे पहले शिलाई के हलाहाँ गांव के शहीद कल्याण सिंह रहे हैं, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में शहीद प्रमोद नेगी को श्रद्धांजलि देने के लिए सरकार ऐतिहासिक कदम उठाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...