हिमाचल: ज्वाली में 25 सवारों से भरी HRTC बस हादसे का शिकार

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हुई है। सूबे के कांगड़ा जिले में यह हादसा पेश आय़ा है। सुबह सुबह यह हादसा हुआ है। गाड़ी में 25 लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के ज्वाली के भनेई में यह हादसा पेश आय़ा है। सड़क पर बैठे आवारा पशुओं की वजह से यह हादसा हुआ है। चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए पशुओं को बचाने की कोशिश की और इस दौरान बस सड़क किनारे पलट गई। हालांकि, बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी।

बताया जा रहा है कि देहरा डिपो की यह बस ज्वाली के समीप भनेई में पलटी है। बस पठानकोट-शिमला रूट पर यह जा रही थी। हादसे के बाद सभी सवारिया सुरक्षित बाहर निकाली गई हैं।

 

कंडक्टर और ड्राइवर ने बताया कि पशुओं के सड़क पर आने से यह हादसा हुआ है।बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी।कंडक्टर ने बताया कि कुल 25 सवारियां बस में थी। किसी को चोट नहीं लगी है।

वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि ज्वाली में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां से पशुपालन मंत्री भी हैं लेकिन समस्या का निपटारा नहीं हो पाया है।

परिवहन मंत्री के बोल

परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कांगडा जिला के भनेई में देहरा डिपो की नई बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। बस में 25 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। विभाग की तकनीकी टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...