बेरोजगारों के लिए सुनहरी मौका, कंपनियां युवाओं को देंगी रोजगार का अवसर

--Advertisement--

18 अगस्त को उप रोजगार उपकार्यालय नालागढ़ में होगा कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर – डेस्क

श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा हिमाचली बेरोजगार युवाओं के लिए 18 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में मैसजऱ् अबोट हैल्थकेयर प्राईवेट लिमिटेड बद्दी, मैसजऱ् बिरला टैक्सटाईल मिल्स बद्दी और मैसज््विनसम टैक्सटाइल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड बद्दी द्वारा विभिन्न पदो ंके लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मैसजऱ् अबोट हैल्थकेयर प्राईवेट लिमिटेड बद्दी द्वारा एग्जीक्यूटिव/सीनियर एग्जीक्यूटिव के 10 पद और ऑफिसर/क्यूसी का एक पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि एग्जीक्यूटिव/सीनियर एग्जीक्यूटिव तथा ऑफिसर क्यूसी के पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता बी फार्मा/एम फार्मा, बीटैक मकैनिकल/इलैक्ट्रिकल तथा एमएससी निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थियों को उद्योग मानदंडों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।मैसजऱ् बिरला टैक्सटाईल मिल्स बद्दी द्वारा टैक्सटाइल डिप्लोमा टेऊनी के दो पद, टैक्सटाइल ग्रेजुएट टेऊनी के दो पद, रिंग फ्रेम फीसर व ऑटो कॉन विन्डर के पांच पद व फ्रेश टेऊनी के 10 पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि टैक्सटाइल डिप्लोमा टेऊनी के लिए शैक्षणिक योग्यता टैक्सटाइल में डिप्लोमा, टैक्सटाइल ग्रेजुएट टेऊनी के पदों के लिए टैक्सटाइल में ग्रेजुएट, रिंग फ्रेम फीसर व ऑटो कॉन विन्डर के पदों हेतू 8वीं पास व फ्रेश टेऊनी के पदो ंके लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि टैक्सटाइल डिप्लोमा टेऊनी के पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष और 22 हज़ार से 25 हज़ार रूपये मासिक वेतन व टैक्सटाइल ग्रेजुएट टेऊनी के लिए पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष तथा मासिक वेतन 25 हज़ार से 27 हज़ार, रिंग फ्रेम फीसर व ऑटो कॉन विन्डर के पदो ंके लिए 30 वर्ष और मासिक वेतन 434 रूपये प्रतिदिन तथा फ्रेश टेऊनी के पदों हेतू आयु सीमा 18 से 24 वर्ष और मासिक वेतन 375 रूपये निर्धारित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...