देहरा में 25.34 ग्राम हिरोइन सहित चार युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

देहरा में 25.34 ग्राम हिरोइन सहित चार युवक गिरफ्तार

देहरा – शिव गुलेरिया 

देहरा पुलिस थाना के अन्तर्गत सोमबार सुबह स्टेट सीआईडी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के मुख्य आरक्षी दीपक , मुख्य आरक्षी अंकुश कुमार, आरक्षी रवीन्द्र कुमार तथा आरक्षी योगेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देकर नशे के सौदागरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

टीम ने सयुंक्त रूप से कार्यबाई करते हुए गाड़ी में बैठे पंजाब निवासी 4 लोगों गुरजीत सिंह उम्र 32 वर्ष , तजिंदर सिंह उम्र 37 वर्ष, साहिल कुमार उम्र 29 वर्ष,करण उम्र 18 वर्ष के पास से रसूही में 25.34 ग्राम चिट्टा (हीरोइन)बरामद की ।

नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज कर लिया गया है । वहीं पकडी गई नशे की खेप की मार्केट वैल्यू लाखों में बताई जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजिंदर कुमार जसवाल ने बताया कि नशा तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर कार्य को अंजाम दिया है व आगे भी नशा तस्करों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...