‘भावी पीढ़ियों को भी याद रखनी चाहिए विभाजन विभीषिका’, धर्मशाला में बोले पूर्व CM जयराम ठाकुर

--Advertisement--

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

भारत व पाकिस्तान विभाजन स्मृति दिवस के रूप में सोमवार को धर्मशाला में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विभाजन के समय विस्थापित होकर जिला कांगड़ा में बसे लोगों एवं परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

वहीं, विस्थापित लोगों ने उस समय से लेकर अब तक अपनी स्थिति एवं अनुभवों को साझा किया। जयराम ठाकुर ने कहा भारत व पाकिस्तान का विभाजन सबसे बड़ा विभाजन था। उस समय अनगिनत लोग बेघर हुए थे। इसके अलावा, लाखों लोगों की जान भी गई थी।

जयराम ठाकुर की युवाओं से अपील

जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ हमें ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी विभाजन विभीषिका को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा विस्थापन का दंश झेल चुके परिवारों को प्रति सहानुभूति रखती है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, जिलाध्यक्ष कांगड़ा सचिन शर्मा, सचिव विशाल चौहान, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी संजय शर्मा, विश्व चक्षु, भाजपा नेता राकेश चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी सहित अन्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...