पौंग बांध का पानी खतरे के निशान से सात फीट ऊपर, निचले क्षेत्र में बाढ़ के आसार

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

प्रदेश में लगातार भारी बारिश के कारण पौंग बांध का पानी अब खतरे के निशान से सात फीट ऊपर पहुंच गया है। इसके चलते सोमवार को बीबीएमबी प्रशासन की ओर से एक लाख क्यूसिक से अधिक पानी बांध से छोड़ा गया है।

इस पानी के कारण अब निचले क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ के आसार हैं। वहीं प्रशासन की ओर से भी निचले क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

पौंग बांध में सोमवार को पानी का जलस्तर बढ़कर 1,397 फीट पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से सात फीट ऊपर है। बांध में सोमवार को पानी की आबक 38,1330 क्यूसिक दर्ज की गई है।

इस बढ़े जलस्तर को देखते हुए बीबीएमबी ने सोमवार को पौंग बांध से पानी छोड़ने की सूचना रविवार को जारी कर दी थी। ऐसे में सोमवार को बांध से करीब एक लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। वहीं पानी छोड़े जाने की सूचना को फतेहपुर प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी से निचले क्षेत्रों में पहुंचा कर लोगों को ब्यास किनारे न जाने को अलर्ट कर दिया।

एसडीएम फतेहपुर के बोल

एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कुछ लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जबकि लोगों से आह्वान किया गया है किसी भी आपदा पर पर तुरंत प्रशासन से संपर्क करे। किसी भी अफवाह में न आएं।

विधायक भवानी सिंह पठानिया के बोल

विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार और प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह जुटे हुए हैं। अगर किसी भी प्रकार की समस्या कहीं भी होगी तो उनके संपर्क नंबर पर समस्या के संबंध में अवगत करवाएं ताकि प्रशासन की सहायता से समस्या का शीघ्र हल करवाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...