एचपीकेवीएन की योजनाओं का प्रचार करेगा कौशल रथ, एडीसी ने दिखाई हरी झंडी

--Advertisement--

एचपीकेवीएन की योजनाओं का प्रचार करेगा कौशल रथ, एडीसी ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर 09 अगस्त – हिम खबर डेस्क

युवाओं के कौशल विकास के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निगम ने कौशल रथ लांच किया है।

यह रथ प्रदेश भर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की योजनाओं की जानकारी दे रहा है। शिक्षण संस्थानों में भी कौशल रथ के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों को जागरुक किया जा रहा है।

बुधवार को एचपीकेवीएन का यह रथ हमीरपुर पहुंचा। एडीसी जितेंद्र सांजटा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि यह रथ जिला हमीरपुर के सभी विकास खंडों में जाकर लोगों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाएगा।

इस अवसर पर कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक आशा संदल ने एडीसी का स्वागत किया तथा कौशल रथ के माध्यम से निगम की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...