तकीपुर महाविद्यालय में नव आगुंतक विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में 4 अगस्त 2023 को एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ के एस अत्री ने किया।

प्राचार्य ने नव आगुंतक विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ-साथ उनका मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ओरियंटेशन का मुख्य उद्देश्य नव आगुंतक विद्यार्थियों का महाविद्यालय के प्राध्यापको व शैक्षिक, शैक्षणिक गतिविधियों व परीक्षा नीतियों से अवगत कराना है।

डॉ अत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मानव मन के भीतर छिपी हुई क्षमताओं का प्रकटीकरण है। उन्होंने कहा कि भारत में ही सबसे पहले सभ्यता, संस्कृति, ज्ञान विज्ञान का उदय हुआ।

अत्री ने कहा कि प्राचीन समय से ही गुरु शिष्य का संबंध बहुत सौहार्दपूर्ण रहा है तथा हमें भी इस परंपरा के को विकसित करना है, साथ साथ ही शिक्षा द्वारा छात्रों का शारीरिक, मानसिक तथा आत्मिक विकास करना है। अंत में प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में अनुशासन बनाते हुए प्रत्येक गतिविधि में बढ़ चढ़कर भाग लेने को भी कहा।

इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के वक्ताओं डॉ नीरज शर्मा, प्रो अमरीश घई, डा भगवानदास, प्रीति वाला, प्रो सुरेश, डा अश्विनी शर्मा, प्रो लेखराज, डा सुनील, प्रो अमन बलिया, प्रो सतपाल ने भी अपने व्याख्यान दिए।

जिसमें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं विश्वविद्यालय प्रणाली की जानकारी, पर्यावरण संरक्षण, विषय चयन, परामर्श लक्ष्य निर्धारण और उसकी प्राप्ति में स्वयं पर विश्वास एवं नशा मुक्त समाज संस्कारों से युक्त समाज जैसी कार्यशालाओ के माध्यम से जागरूक किया गया तथा विशेषज्ञ संसाधन के विषयों विचारों से विद्यार्थी लाभान्वित हुए। ये कार्यक्रम करियर कॉन्सलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...