मैक्लोडगंज में बिना दस्तावेजों के रह रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस पूछताछ में विदेशी ने बताया कि वह साल 2021 में उत्तरप्रदेश के वाराणसी आया था। उसके पास पासपोर्ट सहित अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की है।

धर्मशाला/ काँगड़ा – राजीव जस्वाल

मैक्लोडगंज में बिना दस्तावेजों के रह रहे एक अमेरिकी नागरिक को पुलिस की सिक्योरिटी ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। विदेशी की पहचान अमेरिका निवासी माइका टायलर हाइट के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर उसे मैक्लोडगंज पुलिस थाना लाया गया।

पुलिस पूछताछ में विदेशी ने बताया कि वह साल 2021 में उत्तरप्रदेश के वाराणसी आया था। उसके पास पासपोर्ट सहित अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की है। विदेशी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक विदेशी ने पुलिस को बताया है कि उसने दस्तावेज जला दिए हैं। वह बौद्ध धर्म का अनुयायी है, जिसके चलते मैक्लोडगंज में रह रहा है।

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल के बोल 

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि यूएसए दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है। 28 वर्षीय हाइट के खिलाफ पुलिस ने फॉर्नर एक्ट की धारा 14 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...