सुंदरनगर, 01 अगस्त – अजय सूर्या
जनपद के बीएसएल जलाशय से अज्ञात शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली कि बीएसएल जलाशय में कंट्रोल गेट के समीप एक शव तैर रहा है।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बीबीएमबी कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
वहीं डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। आशंका है कि शव बीते रोज मलोह क्षेत्र से लापता हुए कृष्ण लाल का हो सकता है, लेकिन इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि बीएसएल जलाशय से अज्ञात शव बरामद हुआ है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकता है।

