चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर ट्रकों में हुई आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

नेशनल हाईवे चंडीगढ़ मनाली पर आमने सामने से आ रहे ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गयी। दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ट्रक चालक गाड़ी में बुरी तरह फंसा रहा, जिसे स्थानीय लोगों व वाहन चालकों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

मौके पर स्थानीय पुलिस स्वारघाट मौके पर पहुंची तथा सारे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। एक ट्रक चालक को आपातकालीन अवस्था मे 108 के माध्यम से अस्पताल में पहुंचाया गया है और दूसरे को पुलिस की गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया है। घटना सुबह करीब 8.00 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। एक ट्रक चालक को आपातकालीन अवस्था में 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया वहीं दूसरे को पुलिस की गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...