शिमला-धर्मशाला हाईवे पर व्यक्ति ने किया कब्जा, लगाया मिट्टी का ढेर

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के मंगरोट में एक व्यक्ति ने शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर कब्जा कर लिया है। व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगाया है। इससे हाईवे की एक लेन बाधित हो गई है।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के मंगरोट में एक व्यक्ति ने शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर कब्जा कर लिया है। व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगाया है। इससे हाईवे की एक लेन बाधित हो गई है। हालांकि एक लेन से यातायात चल रहा है।

हाईवे पर मंगरोट के राजनकांत नाम के व्यक्ति ने कब्जा किया है। इस व्यक्ति की मां के नाम हाईवे की आठ विस्वा भूमि प्रशासन की निशानदेही में निकली है। अब यह व्यक्ति भूमि को लौटाने की मांग कर रहा है।

राजनकांत ने प्रशासन को पत्र लिख कर चेताया था यदि एक सप्ताह में उसकी भूमि वापस नहीं की गई तो वह इस पर कब्जा कर लेगा। दरअसल, यह विवाद पिछले साल दिसंबर से चल रहा है। दिसंबर में अदालत के आदेश के बाद प्रशासन ने हाईवे किनारे इस व्यक्ति का खोखा हटा दिया था। इसके बाद व्यक्ति ने हाईवे पर ही दुकान सजा दी थी।

व्यक्ति का दावा था कि हाईवे की भूमि उसकी है। प्रशासन ने व्यक्ति की मांग पर निशानदेही कराई, जिसमे आठ विस्वा भूमि उसकी मां के नाम निकली। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...