कोलर पंचायत के पूर्व प्रधान ने घर में बनाया था तहखाना, 78 पेटियां अवैध शराब बरामद

--Advertisement--

शराब के अवैध कारोबार की कमर तोड़ने में सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम को बड़ी सफलता

नाहन, 31 जुलाई

सिरमौर पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी की रीढ़ तोड़ने में सफलता हासिल की है। नाहन विधानसभा क्षेत्र की कोलर पंचायत के पूर्व प्रधान अमर सिंह के कब्जे से लाखों रुपए की अवैध शराब बरामद की है।

पुलिस टीम भी उस समय दंग रह गई, जब तलाशी के दौरान ये पता चला कि घर के भीतर ही बैडरूम के नजदीक एक तहखाने में ये खेप छिपाकर रखी गई थी।

एक छोटे कमरे में जैसे ही पुलिस ने लोहे के ढक्कन को उठाकर चैक किया तो नीचे एक तहखाना नजर आया। पड़ताल के दौरान अंडर ग्राउंड टैंक से शराब व बीयर की 78 पेटियां बरामद हुई।

शराब माफिया के खिलाफ पुलिस की ये कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है। हालांकि, पूर्व पंचायत प्रधान के खिलाफ पहले भी एक्साइज एक्ट के मामले दर्ज हैं, लेकिन ऐसे तहखाने का पता पहली बार लगा है।

पुलिस पूरी तरह से आश्वस्त है कि इन तहखानों का निर्माण अवैध शराब को छिपाने के लिए ही किया गया था। सोमवार सुबह एसआईयू (SIU) की टीम ने घर पर दबिश दी थी।

बरामद खेप में 45 पेटियां देसी शराब की पाई गई, जो सेल फॉर चंडीगढ़ थी। बीयर की 20 पेटियां भी बरामद की गई। दो पेटियां सीलन की वजह से खराब हो चुकी थी। अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग की 5 पेटियां व इम्पीरियल ब्लू की 5 पेटियां भी बरामद हुई। इसके अलावा एक अन्य ब्रांड की अंग्रेजी शराब की पेटियां भी बरामद हुई। जबकि 11 खुली बोतलें भी शामिल थी।

डीएसपी पांवटा साहिब के बोल 

पांवटा साहिब के डीएसपी मानविंदर ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी द्वारा अवैध शराब के दस्तावेज नहीं पेश किए जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...