मां की मौत पर डीसी से न्याय मांगने पहुंची “बेटी”, जांच के आदेश

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण नया बाजार निवासी महिला माधवी कंवर की मौत के मामले में मंगलवार में डीसी सुमित खिमटा से न्याय की गुहार लगाई गई। स्व. माधवी कंवर की बेटी “एकता” ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

एकता ने डीसी सुमित खिमटा को मां की मौत के मामले में बरती गई लापरवाही के मामले में लिखित शिकायत सौंपी। बता दे कि एकता ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व एमएस के अलावा सीएमओ को 3 पन्नों की लिखित शिकायत सौंपी थी।

डीसी ने “एकता” की शिकायत पर कॉलेज के प्रिंसिपल को जांच के आदेश जारी किए है। डीसी को सौंपी शिकायत में एकता ने उन तमाम आरोपों को दोहराया है, जो मेडिकल कॉलेज सहित स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपी शिकायत में लगाए गए थे।

एकता ने स्पष्ट किया कि शिकायत पर उचित कार्रवाई  न होने की सूरत में किसी भी हद तक जाएंगी। बता दे कि यह मामला गत 8 जुलाई का है, लेकिन इसका खुलासा मृतक महिला की बेटी एकता ने मां की तेहरवीं के बाद सोमवार को किया था। आरोप है कि प्रबंधन की कथित चूक के चलते महिला को जान से हाथ धोना पड़ा।

एकता के अनुसार उनकी माता स्व. माधुरी कंवर को 8 जुलाई की शाम मेडिकल कॉलेज नाहन से पीजीआई. चंडीगढ़ रैफर किया गया था। वो चंद सेकेंड भी बगैर ऑक्सीजन के नहीं रह सकती थी। सरकारी एंबुलेंस में पहले एक ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हुआ इसके बाद कुछ दुरी पर एम्बुलेंस में रिज़र्व सिलिंडर भी खत्म हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...