AirForce में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, 17 अगस्त तक ऑनलाइन करें अप्लाई

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

केंद्र सरकार की अग्रिपद योजना के तहत भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु के रूप में सेवा करने के लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

वायु सैनिक भर्ती चयन केंद्र-एक अंबाला छावनी के कमांडिंग ऑफिसर एसवीजी रेड्डी के हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल को भेजे गए ई-मेल को लेकर राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के लिए 250 रुपए के शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण 27 जुलाई को सुबह 10 बजे से आरंभ होगा तथा 17 अगस्त रात 11 बजे तक चलेगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवार केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय के साथ इंटरमीडिएट/दस जमा दो/समकक्ष परीक्षा, पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या विज्ञान विषयों के अलावा किसी की स्ट्रीम में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में कम से 50 अंक होना अनिवार्य है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...