सुरम्य घाटी हाब्बन में ‘करीब आ’ गीत का फिल्मांकन, राजीव राजा की सुरीली आवाज से गूंजी वादी

--Advertisement--

राजगढ़,  25 जुलाई – नरेश कुमार राधे

राजगढ़ क्षेत्र की सुरम्य घाटी हाब्बन में इन दिनों “करीब आ” गीत की शूटिंग की जा रही है। यह गीत प्रसिद्ध गायक राजीव राजा द्वारा गाया गया है। इस गीत को विकास विश्वकर्मा ने संगीतबद्ध किया है।

शूटिंग में मॉडल के रोल में चौपाल की कृति ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई है। इस गीत को राजीव राजा के निर्देशन और ईशान नेगी के सह निर्देशन में तैयार किया गया है, जबकि शिक्षा शर्मा ने बतौर प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में अपना योगदान दिया है।

राजीव राजा के अनुसार इस गीत को शूटिंग में जय प्रकाश चौहान और अभय शर्मा का विशेष सहयोग रहा है। उन्होने बताया कि यह गीत अगले माह अगस्त में रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि “करीब आ” गाना राजीव राजा की एलबम ओल्ड टेप से लिया गया है, जिसमें राजीव राजा की सुरीली आवाज में छः गीत रिकॉर्ड किए गए है।

राजीव राजा ने बताया कि उनकी एक अन्य एलबम न्यू टेप बाय राजीव राजा से भी एक गाना का शीघ्र ही हाब्बन वैली में फिल्माकंन किया जाएगा।

गौर रहे कि राजीव राजा मूलतः राजगढ़ की पझौता घाटी  के कुम्हारला गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल में कुछ चिन्हित स्थलों पर फिल्माकंन किया जाना है।

वह प्रदेश के ऐसे अज्ञात और अनछुए स्थलों पर गीतों की शूटिंग करना चाहते हैं, ताकि विश्व में रहने वाले लोग हिमाचल की नैसर्गिक छटा का गीत के माध्यम से आनंद ले सके।

बता दें कि राजीव राजा के गीतों को अब तक इंटरनेट पर 150 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जिसमें फ्रेंड्स एंथम, मैं शराबी नहीं, परदेसी एंथम, तेरी गाड़ी दे लागे बेबिये, जैसे सुपरहिट गीत शामिल है, जोकि अपने आप में एक अद्वितीय रिकार्ड है।

प्रसिद्ध साहित्यकार शेरजंग चौहान ने बताया कि शूटिंग के लिए हाब्बन एक बहुत की उपयुंक्त स्थल है, जहां पर प्रकृति ने अपनी अनमोल नैसर्गिक छटा को बिखरा है। राजीव राजा द्वारा किए गए फिल्माकंन से हाब्बन की एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी पहचान बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...