काँगड़ा: दस्तावेजों में जालसाजी कर बढ़ाई जन्मतिथि, 6 साल अधिक कर ली नौकरी

--Advertisement--

जिला कांगड़ा में जयसिंहपुर के व्यक्ति के खिलाफ विजिलेंस थाना में मामला दर्ज

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल जल शक्ति विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर रहे एक कर्मचारी द्वारा दस्तावेजों में जालसाजी कर जन्मतिथि बढ़ाकर 6 साल अधिक नौकरी करने का मामला सामने आया है।

विजिलेंस थाना धर्मशाला में हिमाचल जल शक्ति विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी रहे उक्त कर व्यक्ति अवतार सिंह निवासी जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के खिलाफ धारा 420, 465, 468, 471 आईपीसी में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस बारे विजिलेंस थाना धर्मशाला में गोपनीय सूचना मिली थी। शिकायत में आरोप था कि अवतार सिंह ने जालसाजी करके दस्तावेजों में अपनी जन्मतिथि 25 मई 1954 की जगह 25 नवंबर 1960 दिखाकर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग (अब जल शक्ति विभाग) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में 6 साल से अधिक नौकरी की।

शिकायत पर विजिलेंस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टयचा में आरोप सही पाए जाने पर मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच जारी है। मामले की पुष्टि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी खंड धर्मशाला एसपी बलबील सिंह ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...