ससुराल में गए व्यक्ति की छत से गिरने पर मौत

--Advertisement--

ससुराल में गए व्यक्ति की छत से गिरने पर मौत

ऊना, 25 जुलाई – अमित शर्मा

हरोली उपमंडल के गांव बाथू से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक व्यक्ति की छत से गिरने पर मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति बाथू स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान घर की छत के साथ लगते पेड़ की बड़ी-बड़ी टहनियां देखकर उसने टहनियों को हटाना चाहा और कटिंग का काम शुरू कर दिया।

जैसे ही व्यक्ति टहनी काटने आगे बढ़ा वैसे ही उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया। घायल को रीजनल अस्पताल ऊना ले जाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जगन्नाथ पुत्र अमीचंद संतोषगढ़ नगर परिषद के वार्ड 2 निवासी के रूप में हुई है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...