चम्बा में फटा बादल, होली में हाइड्रो प्रोजेक्ट की मशीनरी को नुकसान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर जारी है। मंगलवार को कुल्लू औऱ चंबा में बादल फटे हैं। दोनों ही घटनाओं में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कुल्लू में 5 घर नदी में बहे हैं। साथ ही 15 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

वहीं, चंबा में शुरुआती जानकारी में पता चला है कि 10 से 15 लोग मौके पर फंसे हुए हैं हालांकि, बताया जा रहा है कि सभी सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र होली की तहसील चुन्हौता के मछेतर गांव में भी भी बादल फटने की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे यहां पर भारी बारिश हुई है।

इस बीच यहां पर JSW निर्माणाधीन पावर प्रोजेक्ट स्थल प मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। कम्पनी के तीन टिप्पर, जेसीबी, एक लोडर, एक कम्प्रेशर और ऑफिस का कुछ हिस्सा पानी में बहा है।

राहत की बात है कि कोई जानी नुकसान की नहीं हुआ है। होली में इन्टरनेट की सुविधा बंद हो गई है। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची  और राहत और वचाव काम जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...