धर्मशाला-शिमला हाईवे पर मंगरोट में फिर से दुकान लगाएगा राजन कांत, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

मंगरोट में धर्मशाला-शिमला हाईवे पर भूमि मालिक एक बार फिर अपनी दुकान सजाएगा। उसने प्रशासन से एक सप्ताह में हाईवे में निकली अपनी भूमि को वापस मांगा है। 

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के मंगरोट में धर्मशाला-शिमला हाईवे पर भूमि मालिक एक बार फिर अपनी दुकान सजाएगा। उसने प्रशासन से एक सप्ताह में हाईवे में निकली अपनी भूमि को वापस मांगा है।

भूमि मालिक ने यह भी चेताया है कि यदि हाईवे पर लगी उसकी दुकान जोर जबरदस्ती से हटाई गई तो वह मार्ग पर निजी टोल प्लाजा लगाएगा और आने जाने वाले वाहनों से टोल वसूलेगा। भूमि मालिक ने इस संबंध में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, अधिशासी अभियंता को पत्र स्पीड पोस्ट कर दिया।

बता दें कि मंगरोट में हाईवे की आठ बिस्वा भूमि स्थानीय राजन कांत की मां के नाम निकली है। राजन कांत ने विभागीय अधिकारियों को लिखे पत्र में बताया है कि मंगरोट में उसकी मां के नाम 15 बिस्वा भूमि है, जिसमें से करीब 8 बिस्वा जमीन पर लोक निर्माण विभाग ने हाईवे निकाल कर अवैध कब्जा किया है।

इसकी पुष्टि हाल ही में प्रशासन की ओर से गई निशानदेही में हो चुकी है। विभाग ने इसके बदले में कोई मुआवजा नहीं दिया है और न ही उस जमीन का कोई अधिग्रहण किया है।

पिछले साल दिसंबर में हाईवे किनारे लगा उसका खोखा भी प्रशासन ने उठा दिया। इससे उसके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

इसलिए निर्णय लिया है कि एक सप्ताह में यदि प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने उसे व्यवसाय करने के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं कराया या फिर कोई मुआवजा नहीं दिया तो वह हाईवे में ली गई अपनी भूमि पर रेहड़ी या खोखा लगाकर अपना व्यवसाय शुरू कर देगा।

यदि पुलिस और प्रशासन ने रेहड़ी और खोखे को उठाकर ले जाते हैं तो वह राजन प्राइवेट टोल प्लाजा लगाएगा। इसके रेट में तय कर दिए गए हैं।

यह है पूरा मामला

पिछले साल दिसंबर में उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगरोट में राजमार्ग के किनारे से भूमि मालकिन सीता देवी के बेटे राजन कांत शर्मा के खोखे को हटाया गया। इसके बाद से यह भूमि विवाद शुरू हो गया।

राजन कांत शर्मा ने तब राजमार्ग उसकी भूमि से होकर गुजरने का दावा कर उस पर खोखा लगा दिया, जिसे हटाने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। मामले कोई परिणाम नहीं निकले पर राजन कांत ने मार्च में फिर सड़क पर खोखा लगा दिया।

तब प्रशासनिक अधिकारियों ने निशानदेही करने का आश्वासन पर राजन कांत ने खोखा हटाया था। इसके बाद निशानदेही की गई, जिसमें राजमार्ग की आठ बिस्वा भूमि निजी पाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...