आरोपी डाक्टर नदीम अख्तर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

--Advertisement--

हाईकोर्ट ने शिवलिंग और नंदी भगवान को सोशल मीडिया के माध्यम से अपमानित करने के आरोपी डाक्टर नदीम अख्तर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

शिमला – नितिश पठानियां

हाईकोर्ट ने शिवलिंग और नंदी भगवान को सोशल मीडिया के माध्यम से अपमानित करने के आरोपी डाक्टर नदीम अख्तर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

न्यायाधीश विरेंद्र सिंह ने प्रार्थी की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी को अग्रिम जमानत प्रदान करने से समाज को गलत संदेश जाएगा।

कोर्ट ने कहा कि आरोपी को अंतरिम जमानत प्रदान करने से ऐसे असामाजिक तत्वों को ऐसे कमैंट करने का बढ़ावा भी मिल सकता है।

कोर्ट ने प्रथम दृष्टया पाया कि प्रार्थी ने दूसरे धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने की दृष्टि से सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया।

पुलिस द्वारा इस मामले में जमानत देने की सूरत में अनेक आशंकाओं का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया था।

मामले के अनुसार 3 जून को मैहतपुर जिला पुलिस स्टेशन को एक शिकायत मिली थी जिसे ऊना पुलिस स्टेशन को भेजा गया था।

शिकायत में कहा गया था कि क्षेत्र में आंखों का क्लीनिक चला रहे डाक्टर ने भगवान शिव और शिवलिंग के बारे में सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से भद्दे कमैंट किए हैं।

शिकायत करने वालों का कहना था कि आरोपी ऐसे भद्दे कमैंट करने का आदि है और उसके कमैंट से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की गुहार लगाई थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...