मलाणा-दो डैम का पानी ओवरफ्लो; बाढ़ में बह कर आए पेड़-मलबे से गेट जाम, दीवार से ऊपर बह रहा पानी

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

मलाणा जल विद्युत परियोजना चरण-दो का डैम ओवरफ्लो होने से पानी दीवार के ऊपर से बहना शुरू हो गया है। डैम के गेट बंद होने की सूचना मिलने पर मलाणा जल विद्युत परियोजना-1, चौहकी, बलादी सहित भुंतर जिया तक के लोगों में दहशत का माहौल है।

डैम का पानी ओवरफ्लो होने पर मलाणा के लोगों का नीचे की ओर आना भी बंद हो गया है। परियोजना में सेवाएं देने वाले कर्मचारी भी सहमे हुए हैं, क्योंकि डैम के गेट बाढ़ आने से बह कर आए पेड़ और चट्टानों सहित सिल्ट से बंद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह से शाम तक डैम का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा था।

उधर, पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ जाने से जिला प्रशासन ने जिया में नदी किनारे लगते घरों को खाली करवा दिया है। जानकारी के अनुसार मलाणा पावर प्रोजेक्ट-दो के बंद पड़े गेटों को यदि समय रहते खोला नहीं गया तो, बड़ी प्रलय आ सकती है।

उधर, मलाणा जल विद्युत परियोजना-दो के जीएम आनंद वर्मा ने बताया कि बाढ़ से आने से डैम ब्लॉक हो गया है। परियोजना प्रबंधन इसका समाधान कर रहा है।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने लोगों से अपील की है कि पार्वती नदी के किनारे बसे लोग एतिहात बरतें। मलाणा चरण-दो प्रोजेक्ट के डैम में पानी के ओवर फ्लो के कारण नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में हिमाचल के दंपती सहित 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

हिमख़बर डेस्क  मोहाली-कुराली हाईवे पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक...

भविष्य में और सरकारी दफ्तर कांगड़ा में किए जाएंगे स्थानांतरित”, मुख्यमंत्री

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

कॉलेजों में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद बिना बताए गायब रह रहे शिक्षक

हिमख़बर डेस्क प्रदेश के कॉलेजों में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाने...

छुट्टियों का लाभ ले चुके स्थानांतरित शिक्षकों को नहीं मिलेगी मानसून ब्रेक

हिमख़बर डेस्क  प्रदेश के विंटर वैकेशन स्कूलों में छुट्टियों का...