लंज के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर विभागों को चेताया

--Advertisement--

लंज – व्यूरो 

आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत अपर लंज के फेरा गांव में दानवीर कृषक मंडल के प्रधान रघुवीर सिंह पांजला की अध्यक्षता में वैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती तादाद को लेकर चिंता जताई किसानों ने कहा कि आवारा पशुओं व वंदरों ने किसानों को खेती छोडने पर मजवूर कर दिया है।

वहीं किसानों ने लंज व अपर लंज में दो दो सिंचाई योजनाएं होने व उन पर करोडों रुपये खर्च करने के वाद भी सिंचाई का पानी किसानों को नहीं मिल रहा है इन सिंचाई योजनाओं को भू दुरूस्त करके किसानों को इनका लाभ मिलना चाहिए।

वहीं किसानों ने मांग उठाई है कि फेरा गांव के कोहला मे, जो सिचाई योजना है, उसके लिए विभाग को गज खड़ में पक्के वांध का निर्माण करना चाहिए ताकि वार वार किसान अपनी जेव से पैसा खर्च करके जो कच्चा वांध वनाते है। वह गज खड के तेज बहाव में वह जाता है। उससे निजात मिल सके।

इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य देसराज चौधरी, गुरचरण सिंह, राम चंद, वेगा देवी, सीमा देवी, भीखम सिंह सहित बहुत से किसान ने कहा कि जल्द किसानों का शिष्ट मंडल संवधित विभागों के अधिकारियों को जल्द ही ज्ञापन सोंपेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...