हिमाचली लोक गायक राजेश डडवाल व मोहित गर्ग का नया गाना “अपना हिमाचल” रिलीज

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

कांगड़ा जिले के ज्वाली क्षेत्र और पंचायत पद्धर से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक राजेश डडवाल का नया गाना अपना हिमाचल रिलीज किया गया।

जिसे राजेश डडवाल व मोहित गर्ग ने युगलबंदी में गाया है। गाने में संगीत हिमाचल के जाने माने संगीतकार सुशील गोगी ने दिया है और निर्देशन राहुल वीके त ने किया है। गाने को राजेश व अमित शर्मा ने लिखा है। गाने में हिमाचल की हर एक खूबसूरत वादी, मंदिरों, पहाड़ी को दर्शाया गया है।

आपको बता दें कि राजेश डडवाल के कई गाने हिट गए है जैसे गद्दी भोला भाला,भावों देरनु तेरा,तनु तेरे सोगी नचना इत्यादि। वहीं राजेश डडवाल ने बताया कि गाने को राजेश डडवाल प्रोडक्शन के ऑफ्फिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस गाने में हिमाचल के हरेक अनछुए स्थान ,मन्दिर,संस्कृति को दिखाने का प्रयास किया है। उन्होंने समस्त दर्शकों से अपील की है कि इस गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर व प्यार दें।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर इस मौके पर गायक पंकज अत्रि, तेज भारद्वाज, गायक शुभम चौधरी,आशीष शर्मा, मनोज, दीपू मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देशभक्ति और पहाड़ी संस्कृति का अनूठा संगम लेकर आया नया गीत “फौजी मुंडू

हिमखबर डेस्क पहाड़ी संगीत और देशभक्ति की भावना को समर्पित...

शाहपुर में गश्त के दौरान 6 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध...