नगरोटा में 25 से 27 जुलाई तक होगा रोजगार मेला

--Advertisement--

25-26 को ऑफलाइन और 27 को ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी भर्तियां

हमीरपुर, 24 जुलाई – हिम खबर डेस्क

श्रम एवं रोजगार विभाग 25 से 27 जुलाई तक जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में रोजगार मेले का आयोजन करवाने जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां के पास स्थित ओबीसी भवन में आयोजित किए जाने वाले इस रोजगार मेले में 25 और 26 जुलाई को सीधे इंटरव्यू लिए जाएंगे, जबकि 27 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से भर्तियां की जाएंगी।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इस मेले में 25 से अधिक बड़ी कंपनियां युवाओं को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान करेंगी।

इस मेले में आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, बीफार्म, एमफार्मा, डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य डिग्रीधारक युवा साक्षात्कार दे सकते हैं।

18 से 45 वर्ष तक के पुरुष और महिला उम्मीदवार अपने बायोडाटा, सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र और तीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में भाग ले सकते हंै। क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार न्यूनत्तम मासिक वेतन से लेकर 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...