कैप्टन संजय पराशर के प्रयास लाए रंग, मार्गदर्शन से मर्चेंट नेवी में नौकरी करेंगी छह युवतियां

--Advertisement--

 नामी कंपनी ने दी जॉब स्पांसरशिप

व्यूरो रिपोर्ट

जसवां-परागपुर और प्रदेश में युवतियों को मर्चेंट नेवी से जोडऩे के कैप्टन संजय के प्रयास रंग लाने लगे हैं। पराशर के मार्गदर्शन में छह युवतियों को मर्चेंट नेवी में रोजगार हासिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

प्रदेश के इतिहास में पहली बार युवतियां समुद्र में जहाज पर नौकरी करती हुई दिखेंगी और विश्व की नामी कंपनी ने उन्हें जॉब स्पांसरपशिप प्रदान कर दी है। बेशक संजय द्वारा किए गए होमवर्क के अब सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं।

वहीं, पराशर ने फिर से दोहराया है कि कि जसवां-परागपुर क्षेत्र को बेरोजगार मुक्त करना उनके जीवन का लक्ष्य भी है और संकल्प भी है। रोजगार सृजन के साधनों के विस्तार पर वह भविष्य में भी काम करते रहेंगे। अकेले जसवां-परागपुर क्षेत्र की चार युवतियों का चयन मर्चेंट नेवी में हुआ है।

सांडा गांव से निशा, बुहाला से नेहा तथा जलेरा गांव से शिल्पा व शैफाली को स्पांसरशिप लेटर मिल गया है, तो इसी क्षेत्र में चिंतपूर्णी की मुस्कान व कांगड़ा जिला के बीजापुर गांव की प्रीति भी चयनित हो गई हैं।

इस उपलब्धि पर उक्त युवतियों का कहना है कि संजय पराशर के कारण ही वे यह मुकाम प्राप्त करने में सफल हो सकी हैं। पहले पराशर ने मार्गदर्शन शिविरों में उन्हेें मर्चेंट नेवी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उसके बाद यह बताया कि इस क्षेत्र में कैसे रोजगार हासिल किया जा सकता है।

नेहा और शिल्पा ने बताया कि उन्हें पहले यह भी नहीं पता कि लड़कियों के लिए मर्चेंट नेवी में रोजगार के अवसर हैं, लेकिन पराशर ने उन्हेें समय-समय पर गाइड करते रहे।

इन युवतियों के अभिभावकों अशोक कुमार, देसराज, जुगल किशोर, स्वरूप चंद व किरन कुमारी ने बताया कि संजय पराशर क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने को पिछले लंबे समय से कार्य कर रहे हैं।

कैप्टन संजय पराशर ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और राष्ट्र की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...