जल शक्ति विभाग के SE से बीमा पॉलिसी की आड़ में धोखा, 6.94 लाख की ठगी

--Advertisement--

जल शक्ति विभाग के SE से बीमा पॉलिसी की आड़ में धोखा, 6.94 लाख की ठगी

ऊना – अमित शर्मा

बीमा पॉलिसी की आड़ में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता से 6.94 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले के संबंध में भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी मोहन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से वर्ष 2017 में प्रति वर्ष 52,249 प्रीमियम के हिसाब से पॉलिसी ली थी। प्रीमियम प्रतिवर्ष लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में भरते आ रहे हैं। प्रीमियम के भुगतान को लेकर प्रमाण पत्र भी दिया गया है।

उन्होंने बताया कि भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी मोहन रावत उनके पास आता जाता था। कर्मचारी ने लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की टर्म और कंडीशन बताते हुए 10 साल का इकट्ठा प्रीमियम जमा करवाने के फायदे बताए।

जिस पर वर्ष 2019 से 2022 तक 6,94,930 रुपए उसे (मोहन सिंह रावत) को दे दिए। कुछ समय पहले नरेश धीमान ने कंपनी के कार्यालय में पहुंचकर पता किया, तो उन्हें बताया गया कि पॉलिसी में ऐसा कोई भी लाभ नहीं है, जो एक साथ पैसा जमा करवाने पर दिया जाए।

इतना ही नहीं, अधिकारी के पैरों तले से उस वक्त जमीन सरक गई, जब उन्हें बताया गया कि उनके द्वारा मोहन सिंह रावत को दी गई राशि में से एक भी पैसा कार्यालय में जमा नहीं किया गया है।

अधिकारी ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया और लाइफ इंश्योरेंस कंपनी भारती एक्सा के साथ-साथ कर्मचारी मोहन रावत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...