Hit & Run : राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

--Advertisement--

Hit & Run : राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत  

ऊना, 15 जुलाई – अमित शर्मा

उपमंडल अंब के तहत नकड़ोह में अज्ञात बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पूर्ण निवासी नंगल जरियालां नकड़ोह से गुजर रहा था। इस दौरान एक बाइक तेज रफ्तार से आई और सड़क किनारे पैदल जा रहे पूर्ण को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

हादसे में पूर्ण को काफी चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान पूर्ण पुत्र फतेह सिंह निवासी नंगल जरियाला के रूप में हुई है।

डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने अज्ञात शतिर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...