चंगर क्षेत्र की पंचायतों में फाल आर्मी कीट से निपटने के लिए किसानों को दी जानकरी

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र की मनेई, हारचकियाँ, लपियाना, भरूपलाहड़, परगोड़ व ठेहड़ पंचायतों में डॉ रवि सिंह कृषि विशेषज्ञ विकास खंड रैत, डॉ राहुल कुमार कृषि प्रसार अधिकारी विकास खंड रैत, डॉ अमन सिंह कृषि विकास अधिकारी राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला होल्टा पालमपुर, डॉक्टर शिल्पा चौहान कृषि प्रसार अधिकारी राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला होल्टा पालमपुर ने मक्की की फसल का निरीक्षण किया।

साथ ही फाल आर्मी कीट से निपटने के लिए किसानों को कोराजन दमक दवाई का छिड़काव करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कोराजन दवाई कृषि विकास खंड रैत में उपलब्ध है।

पालमपुर जैव नियंत्रण प्रयोगशाला के अधिकारियों ने किसानों को एकत्रित नाशीजीव प्रबंधन अपनाने की सलाह दी और फाल आर्मी गेट को रोकने के लिए प्रयोगशाला में निर्मित मैटाराइजिम ऐमोसोपिली तथा यूवेरिया वेसियाना जैविक दवाई के छिड़काव की जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...