ऑटो इलेक्ट्रीशियन की दुकान में काम कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत

--Advertisement--

भैणी खड्ड  में करंट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत। 

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना हरोली के तहत एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां खड्ड में करंट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह व्यक्ति अपने ऑटो इलेक्ट्रीशियन की दुकान पर कार्य कर रहा था। कार्य करते हुए अचानक ही विजय कुमार को करंट लग गया। अचेत अवस्था में विजय कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र राम लाल निवासी भैणी खड्ड के रूप में हुई है, जोकि गांव में ही ऑटो इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी हरोली के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...