आर्थिक संकट से जूझ रही सुक्खू सरकार ने बढ़ाया वैट, डीजल हुआ महंगा

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। शुक्रवार आधी रात से प्रदेश में डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू रहेगी।

शिमला – नितिश पठानियां

आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। शुक्रवार आधी रात से प्रदेश में डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू रहेगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सरकार ने डीजल पर लगने वाले वैट को प्रति लीटर 7.40 से बढ़ाकर 10.40 रुपये कर दिया है। सरकार के इस फैसले से आने वाले दिनों में मालभाड़ा बढ़ने के भी आसार बन गए हैं। बस और ट्रकों का भाड़ा बढ़ने से महंगाई बढ़ने के भी आसार हैं।

प्रदेश में इससे पहले 7 जनवरी को सरकार ने वेट में बढ़ोतरी की थी। उस समय वेट को 4.40 रुपये से बढ़ाकर 7.40 किया गया था। नवंबर 2021 में पूर्व की भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीजल से वेट 7 रुपये घटाया था।

इससे कर एवं आबकारी विभाग को वर्ष 2021-22 में 2020-21 के मुकाबले करीब 350 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ था।

इसका हवाला देते हुए जनवरी 2023 में प्रदेश सरकार ने वैट में तीन की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था। अब आर्थिक संकट को देखते हुए सरकार ने वैट में और बढ़ोतरी कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा का युवा IPS बिहार में SP; पिता से मिली वर्दी की प्रेरणा, 26 साल की उम्र में क्रैक किया UPSC

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की शांत और सुकून भरी वादियों...

लाहौल-स्पीति की शांशा पंचायत ने देश की टॉप पंचायतों में पाया स्थान, 1 करोड़ का राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमखबर डेस्क उपायुक्त किरण भड़ाना के कुशल, दूरदर्शी और प्रेरणादायी...

दाड़ी मैदान के टेंडर का विरोध, कारोबारी बोले- ऐतिहासिक मेला बना दिया ट्रेड फेयर

हिमखबर डेस्क  नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक...

हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना...